Home बिहार देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 63 वें निर्वाण दिवस के अवसर पर...

देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 63 वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

109
0
The Chief Minister paid emotional tributes to Bharat Ratna Dr. Rajendra Prasad on his 63rd death anniversary.

पटना। देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 63 वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्य राजकीय समारोह महाप्रयाण घाट (बांस घाट) स्थित उनके समाधि के निकट आयोजित की गई, जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समाधि की परिक्रमा कर उन्हें नमन भी किया।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की ओर से बिहार लोक भवन सचिवालय के अपर सचिव, उप राष्ट्रपति सी०पी० राधाकृष्णन की ओर से जिला दंडाधिकारी पटना, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आयुक्त पटना प्रमण्डल ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वही बिहार सैन्य पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर तमाम उपस्थित लोगों ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को याद किया एवं उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

GNSU Admission Open 2026

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधायक श्याम रजक, पूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और श्रद्धांजलि दी। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, पटना जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा उपस्थित थे।

GNSU Admission Open 2026