Home बिहार रात में घर पर सो रही नाबालिग लड़की को उठा ले गए...

रात में घर पर सो रही नाबालिग लड़की को उठा ले गए आरोपी, खून से लथपथ मिली पीड़िता

147
0
The accused kidnapped the minor girl who was sleeping at home at night, the victim was found soaked in blood

तिरहुत: बिहार के वैशाली जिले के पटेरी बेलसर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को आरोपी घर से उठा ले गया।  नाबालिग को रात में सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिर वारदात के बाद पीड़िता को छोड़कर मौके से आरोपी फरार हो गया। पूरी घटना सोमवार की रात की बताई गई। जब लड़की घर में सोई अवस्था में नहीं मिली, तब उसके परिवार वाले इधर-उधर खोजने लगे।

इसके बाद घर से कुछ दूरी पर सुनसान इलाके पर लड़की खून से लथपथ मिली। इस मंजर देख परिजन विचलित हो उठे। घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि लड़की अभी इलाजरत है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है, तो पुलिस ने नाबालिग लड़की के कपड़े जब्त कर ली है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित करने में लगी हुई है। वहीं, पुलिस नाबालिग लड़की को समान होने का इंतजार कर रही है।

GNSU Admission Open 2026

सूचना मिलते ही मौके पर लालगंज सदर 2 डीएसपी पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लग गए हैं। सदर DSP2 गोपाल मंडल ने बताया कि रात में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। वहीं, बच्ची अपने माता-पिता के साथ अपने घर में सोई हुई थी। उनके परिजन के द्वारा बताया गया कि सोए हुए अवस्था में किसी के द्वारा उनकी बच्ची को उठाकर ले जाया गया। आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची को इलाज में भेज दिया गया है। पीड़िता के बयान के बाद कार्रवाई और आगे बढ़ेगी। बच्ची खतरे से बाहर है। वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।



GNSU Admission Open 2026