Home बिहार 11 से 17 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में...

11 से 17 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में द्वितीय बिहार विमेंस कबड्डी लीग 2026 का होगा आयोजन

51
0
The 2nd Bihar Women's Kabaddi League 2026 will be organised at the Indoor Stadium of Patliputra Sports Complex from March 11 to 17.

पटना। द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग का आयोजन 11 से 17 मार्च 2026 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने मंगलवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि महिला कबड्डी लीग का यह दूसरा संस्करण है। पूरे देश में सिर्फ बिहार में ही सरकार द्वारा महिला कबड्डी लीग का आयोजन कराया जा रहा है।

यह हमारे लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस बार की कबड्डी लीग की खास बात यह है कि सभी टीम की कोच और सहायक कोच महिलाएं ही हैं। इसी प्रतियोगिता से निकलने वाले खिलाड़ी बिहार की कबड्डी टीम के लिए चयनित होंगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम में बिहार की खिलाडियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। प्रतिदिन सुबह 8.30 से 11 बजे तक और शाम 5.30 से 08 बजे तक लीग मैच होंगे l

GNSU Admission Open 2026

संवाददाता सम्मेलन में बिहार कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह, टेक्निकल चेयरमैन राणा रंजीत सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के उप निदेशक हिमांशु सिंह ,क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार ,हैदराबाद से आयीं सिलेक्टर मंगला देसाई भी उपस्थित रहीं। बिहार कबड्डी संघ के सचिव विजय कुमार ने कहा कि बिहार पहला राज्य है जहां महिला कबड्डी लीग का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी प्रो कबड्डी लीग की तर्ज़ पर राष्ट्रीय स्तर पर महिला प्रो कबड्डी लीग करवाने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार कबड्डी संघ खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के साथ कंधा से कंधा मिलाकर बिहार में कबड्डी के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

GNSU Admission Open 2026