Home बिहार तेजस्वी यादव के सुरक्षा कर्मियों ने AIMIM कार्यकर्ताओं को पीटा, मामला गरमाया

तेजस्वी यादव के सुरक्षा कर्मियों ने AIMIM कार्यकर्ताओं को पीटा, मामला गरमाया

361
0
Tejashwi Yadav's security personnel beat up AIMIM workers, the matter escalated.

दरभंगा: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा के दौरान कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में उनके काफिले और AIMIM के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान AIMIM के नेता अख्तर शहंशाह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। बताया गया कि उनकी दाहिनी पैर में गंभीर चोट लगी है।

जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव का काफिला सहरसा से समस्तीपुर की ओर जा रहा था और बिरौल कोठी पुल के पास स्वागत कर रहे थे। इस दौरान AIMIM कार्यकर्ता अपनी पार्टी को महागठबंधन में शामिल करने की मांग कर रहे थे। इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई। सुरक्षाकर्मियों ने काफिले को भीड़ से निकालने का प्रयास किया, जिसमें अख्तर शहंशाह घायल हो गए। झड़प के दौरान तेजस्वी यादव के बैनर और पोस्टर भी फाड़ दिए गए।

GNSU Admission Open 2026

घायल अख्तर शहंशाह ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुसलमानों का केवल राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिना रुके काफिले से आगे बढ़ गए और किसी के साथ संवाद नहीं किया। नाराज़ कार्यकर्ताओं ने बिरौल के कोठी पुल के पास सड़क जाम किया और बैनर-पोस्टर फाड़ दिए। अख्तर शहंशाह को पहले बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही।




GNSU Admission Open 2026