Home बिहार तेजस्वी यादव का आरोप: पहले चरण के वोटिंग आंकड़े 4 दिन बाद...

तेजस्वी यादव का आरोप: पहले चरण के वोटिंग आंकड़े 4 दिन बाद भी जारी नहीं, चुनाव आयोग पर साधा निशाना

205
0
Tejashwi Yadav alleges that the first phase of voting data has not been released even after four days, targeting the Election Commission.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने दूसरे चरण के मतदान के पहले बड़ा दावा किया। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री को सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे का भ्रष्टाचार नहीं दिखा? पीएम ने बिहार के दुर्दांत अपराधियों के साथ मंच साझा किया। क्या प्रधानमंत्री को उल्लास पांडे, मनोरमा देवी, आनंद मोहन, सुनील पांडे, अनंत सिंह, राज वल्लभ साधु महात्मा लगते हैं?सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन शर्मा का विशेष पास बनवाकर हवाई अड्डे पर बुलाकर उन्होंने पीठ ठोका है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ और आज 10 नवंबर 4 दिन बाद भी आकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं कि कितने पुरुष और कितनी महिलाओं ने मतदान किया। कोई भी आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। पहले भी मैन्युअली उसी दिन आंकड़ा सामने आता था और तकनीक का जमाना है फिर भी आंकड़ा क्यों छिपाया जा रहा है? 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान है और 14 नवंबर को परिणाम आएंगे लेकिन 14 तक पता ही नहीं चलेगा कि किस अनुपात में मतदान हुआ है। तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार में चुनावी ड्यूटी के लिए कुल 208 कंपनियां उन राज्यों से भेजी गई हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारें हैं।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि राज्य में 68 प्रतिशत पुलिस पर्यवेक्षक भी भाजपा शासित राज्यों से आए हैं। राजद नेता ने कहा कि ‘‘बिहार को ‘बाहरी’ लोगों की ओर से नियंत्रित करने की साजिश चल रही है, लेकिन बिहार की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। अमित शाह और अन्य लोग बिहार पर नियंत्रण चाहते हैं, लेकिन यह संभव नहीं होगा।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार आए, लेकिन उन्होंने सकारात्मक मुद्दों पर बात नहीं की। उन्होंने न तो बेरोजगारी पर बात की, न ही पलायन, महंगाई या भ्रष्टाचार पर। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सम्राट चौधरी, डॉ. दिलीप जायसवाल और मंगल पांडे जैसे नेताओं के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने पटना में सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन शर्मा से भी मुलाकात की।

GNSU Admission Open 2026