Home राज्य गर्लफ्रेंड कांड के बाद चुप्पी तोड़ते नजर आए तेज प्रताप यादव, प्यार...

गर्लफ्रेंड कांड के बाद चुप्पी तोड़ते नजर आए तेज प्रताप यादव, प्यार को लेकर किया खुला इजहार

508
0
Tej Pratap Yadav broke his silence after the girlfriend scandal, openly expressed his love

पटना: उनदिनों खूब चर्चा हो रही थी, जब सोशल मीडिया पर लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव का एक लड़की के साथ का फोटो और वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले की खूब चर्चा हुई थी। इस वजह से लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को न सिर्फ पार्टी से बल्कि परिवार से भी बेदखल करने की घोषणा कर दे थी। एक बार फिर वही मामला सुर्ख़ियों में है, जब तेज प्रताप यादव ने कहा कि- प्यार किया तो किया…।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजप्रताप ने स्वीकार करते हुए  कहा कि अनुष्का के साथ उनकी तस्वीरें सही थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी माना कि वह मेरा ही पोस्ट था, लेकिन फोटो-वीडियो मैंने नहीं डाले थे। हां यह बात जरुर है कि वह पोस्ट मेरी आईडी से ही हुआ था। वैसे भी प्रेम तो सभी करते हैं। प्यार किया तो किया… इसमें कोई गलती नहीं है। दरअसल 25 मई को सोशल मीडिया पर तेजप्रताप यादव की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कुछ घंटों में फिर एक पुसर आया जिसमें सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने का दावा किया गया था।

GNSU Admission Open 2026

उस पोस्ट का इतना असर हुआ कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उन्हें घर परिवार और पार्टी से बेदखल करने की घोषणा सोशल मीडिया के जरिये कर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।

 

GNSU Admission Open 2026