Home बिहार सोनपुर में शिक्षक की सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

सोनपुर में शिक्षक की सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

242
0
Teacher shot dead in Sonpur, area in a state of shock

छपरा: सारण जिले के सोनपुर प्रखंड में शुक्रवार की शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब गंगाजल प्राथमिक विद्यालय के 40 वर्षीय शिक्षक अरविंद कुमार सिंह उर्फ सनोज की घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। मूल रूप से पहलेजा थाना क्षेत्र के खरीका गांव निवासी सनोज प्रतिदिन की तरह बच्चों को पढ़ाकर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में उनका सामना मौत से हो गया। घटना खरीका देवी स्थान के पास हुई, जहां बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें नजदीक से सिर में गोली मार दी। गोली इतने करीब से चलाई गई थी कि सनोज संभल भी नहीं सके और सड़क पर गिर पड़े।

लोगों ने उठाकर अस्पताल भेजा, जहां पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, सनोज बेहद शांत, सरल और मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी इस निर्मम हत्या ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। लोग दहशत में हैं और घटना के पीछे की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। सूचना मिलते ही पहलेजा घाट थाना अध्यक्ष अनुराधा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया गया है। घटना के बाद एसएसपी कुमार आशीष भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले को आपसी रंजिश बताया। उन्होंने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर शिक्षक का किसी से विवाद चल रहा था। इसी के बाद हत्या की बात कही जा रही है, हालांकि पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026