Home बिहार शादी के सात महीने बाद शिक्षिका पुष्पा कुमारी की हत्या, ससुराल वाले...

शादी के सात महीने बाद शिक्षिका पुष्पा कुमारी की हत्या, ससुराल वाले फरार, परिजनों ने किया जाम

538
0
Teacher Pushpa Kumari murdered seven months after marriage, in-laws abscond, family members block road

दरभंगा: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में मात्र सात महीने पहले ब्याही गई BPSC शिक्षिका पुष्पा कुमारी का शव उनके ससुराल के पीछे घर के पास बरामद किया गया। पुष्पा कुमारी गौड़ा बौराम प्रखंड के गनौनी में शिक्षिका के रूप में काम कर रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सैकड़ों लोग सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मृतका के पिता प्रमोद साह ने बताया कि सुबह उनके समधी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी घर से भाग गई है। जब वह कुशेश्वरस्थान से बिरौल अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो ससुराल के सभी लोग फरार थे और बेटी का शव घर से लगभग 20 फीट दूरी पर पड़ा था। बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सुसराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या की गई है।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से आक्रोशित परिवार के लोग कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने समझाइश देने के बाद जाम को हटा दिया। बिरौल थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद मामले में अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






GNSU Admission Open 2026