Home बिहार पर्व-त्योहारों पर सख्त सुरक्षा इंतज़ाम, डीजे बजाने पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध

पर्व-त्योहारों पर सख्त सुरक्षा इंतज़ाम, डीजे बजाने पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध

392
0
Strict security arrangements during festivals, playing DJ will be completely banned

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय ने आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि गणेश चतुर्थी, ईदे मिलाद-उन-नबी, अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। किसी भी धार्मिक जुलूस को निकालने से पहले स्थानीय प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।

अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एडीजी ने जिलों को निर्देश दिया कि जुलूस या विसर्जन से पहले शांति समिति की बैठक आयोजित करें। जुलूस का निर्धारित रूट तय कर उसका भौतिक सत्यापन भी करें। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सभी जुलूसों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और नदी घाटों पर गोताखोर तैनात रहेंगे। त्योहारों के दौरान जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय तक कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे। हर चार घंटे पर मुख्यालय सभी जिलों से स्थिति रिपोर्ट लेगा।

GNSU Admission Open 2026

सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए विशेष मॉनीटरिंग की जाएगी। संदिग्ध लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। गया में 6 से 21 सितंबर तक पितृपक्ष मेले का आयोजन होगा। इस मौके पर 395 पुलिस पदाधिकारी, 1600 सिपाही और 800 गृहरक्षक तैनात किए गए हैं। साथ ही 5 कंपनी सशस्त्र बल, 2 ट्रूप अश्वारोही बल, 2 अश्रुगैस दस्ता, 1 दंगा निरोधक कंपनी और 2 बम निरोधक दस्ते की भी तैनाती की गई है। गया बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पुलिस हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं और बाहर से आए लोगों को मदद मिल सके।






GNSU Admission Open 2026