Home बिहार बिहार में भगवान की डोली पर पथराव, जुलूस में भगदड़; 6 घायल,...

बिहार में भगवान की डोली पर पथराव, जुलूस में भगदड़; 6 घायल, दो गंभीर

82
0
Stones pelted at deity's palanquin in Bihar, leading to stampede; 6 injured, two seriously injured

दरभंगा: दरभंगा जिले में होली के दौरान निकाले जा रहे एक धार्मिक जुलूस में अचानक हुए पथराव से इलाके में तनाव फैल गया। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) में चल रहा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हाबीभौआड़ गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भजन-कीर्तन के बाद भगवान की सजी हुई डोली को श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा के रूप में पूरे गांव में घुमाया जा रहा था। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल थे। बताया जा रहा है कि जब यह जुलूस गांव के दलित मोहल्ले के पास पहुंचा, तभी कुछ उपद्रवी तत्वों ने घरों की छतों से अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए पथराव से जुलूस में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

GNSU Admission Open 2026

इस घटना में जुलूस के साथ मौजूद चौकीदार रामविलास समेत कई लोग घायल हो गए। वहीं भगवान की डोली उठा रहे परमेश्वर झा और अनिल ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को पहले अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर में भर्ती कराया गया, जहां से दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। एसडीएम मनीष कुमार झा, एसडीपीओ बासुकीनाथ झा, बीडीओ प्रवीण कुमार और सीओ अश्विनी कुमार ने हालात का जायजा लेकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

घायल ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक बर्खास्त सिपाही के इशारे पर जुलूस पर पत्थरबाजी कराई गई। इस मामले में मनोज पासवान समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कैंप कर रही है।

GNSU Admission Open 2026