Home बिहार राजगीर में विश्व शांति स्तूप घूमने पहुंचे श्रीलंकाई पर्यटक की हादसे में...

राजगीर में विश्व शांति स्तूप घूमने पहुंचे श्रीलंकाई पर्यटक की हादसे में मौत

468
0
Sri Lankan tourist who had come to visit the Vishwa Shanti Stupa in Rajgir died in an accident.

राजगीर: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई। श्रीलंका के 74 वर्षीय पर्यटक पराना मैननागे की मौत हो गई। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के आकाशीय रज्जू पथ पर हुई। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से 87 सदस्यीय श्रीलंकाई पर्यटकों की टीम भारत दौरे पर है। टीम बनारस और बोधगया की यात्रा के बाद आज सुबह राजगीर भ्रमण के लिए आई थी।

इसी दौरान वे विश्व शांति स्तूप का दर्शन कर रहे थे। विश्व शांति स्तूप तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों से चढ़ाई करते समय पराना मैननागे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उनके साथ आए पर्यटकों ने तुरंत सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास असफल रहा। उन्हें रोपवे प्रबंधक के कर्मियों की मदद से राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है। मृतक का शव उनके साथ आए सहयोगियों को सुपुर्द कर दिया गया है और इसे श्रीलंका भेजने की तैयारियां की जा रही हैं। मरने वाला व्यक्ति श्री लंका के कोलंबो स्थित किरुलापोन थानाक्षेत्र के 145/28 सी-हाईलेवल रोड स्व पराना मैनाज के 67 वर्षीय पुत्र निवासी धनपाल के रुप में की गई है।

GNSU Admission Open 2026