Home बिहार बुद्ध मिशन स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल का हुआ आयोजन

बुद्ध मिशन स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल का हुआ आयोजन

369
0
Sports organized on National Sports Day at Buddha Mission School

सासाराम। बुद्ध मिशन स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शकुंतलम प्लेग्राउंड में विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ जिसमें दौड़, गोला फेक, लंबी कूद और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक ओम प्रकाश सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रेरणादाई उद्घोधन से हुआ।

उन्होंने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने तथा खेलों को जीवन का अनिवार्य अंग बनाने का संदेश दिया। वहीं प्राचार्य त्रिलोक कुमार सिंह ने अपना आशीर्वचन देते हुए कहा कि बरसात की बूंद के संग खेल दिवस का उल्लास और भी बढ़ जाता है। जैसे बारिश की हर बूंद ताजगी देती है वैसे ही खेल हमें जीवन में ऊर्जा और नई उमंग देती है।

GNSU Admission Open 2026

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय मैनेजमेंट कमल कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह तथा विद्यालय शिक्षक भगवान उपाध्याय, कमलेश पासवान, बीएन वर्मा, के सी पांडे, सौरव कुमार, राज कश्यप, गौतम कुमार, मोतीलाल शर्मा, सृष्टि कुमारी, नेहा परवीन, अलकमर, पूजा कुमारी, खुशी कुमारी, पुष्पा कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के खेल शिक्षिका अंशु कुमारी ने बताया कि कक्षा X-B ने X-A को 41-20 से पराजित किया तथा IX-C ने IX-D को 44-25 से पराजित किया उसके बाद सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

GNSU Admission Open 2026