Home बिहार UGC कानून के विरोध में समाज गोलबंद, बड़े आंदोलन की चेतावनी

UGC कानून के विरोध में समाज गोलबंद, बड़े आंदोलन की चेतावनी

143
0
Society mobilizes against UGC law, warns of a major movement

सासाराम। यूजीसी (UGC) के नए नियमों को लेकर समाज में आक्रोश गहराता जा रहा है। कानून के विरोध में आज समाज के प्रबुद्ध लोगों और प्रतिनिधियों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वक्ताओं ने दो टूक कहा कि अगर सरकार इस विवादास्पद कानून को तुरंत वापस नहीं लेती है, तो समाज सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। ​समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि वे इस कानून को रोकने के लिए जगह-जगह बैठकें कर रणनीति तैयार कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने चेतावनी दी है कि यह लड़ाई हक और अधिकारों की है, जिसे पीछे हटकर नहीं छोड़ा जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026