Home बिहार सिन्हा को कुम्हरार, गिरी को मांझी; पीके की पहली जन सुराज प्रत्याशियों...

सिन्हा को कुम्हरार, गिरी को मांझी; पीके की पहली जन सुराज प्रत्याशियों की सूची जारी

434
0
Sinha to Kumhrar, Giri to Manjhi; PK releases first list of Jan Suraj candidates

पटना:  प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार की 243 सीटों पर प्रत्याशी देने का एलान कर रखा है। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें आने के बाद अब सबसे पहले जन सुराज ने ही प्रत्याशियों की पहली सूची फाइनल की है।

इसमें पटना की हॉट सीट कुम्हरार से लेकर दरभंगा, मांझी, सुल्तानगंज तक का नाम है। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड के लिए चुनावी रणनीतिकार की भूमिका निभाने के बाद राजनीति में उतरे प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह अब भी तय नहीं हो सका है। उन्होंने गुरुवार को अपनी जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची फाइनल की। इस सूची के कुछ चर्चित नाम ‘अमर उजाला’ सामने ला रहा है।

GNSU Admission Open 2026

सोमवार को चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव की तारीखें घोषित कीं और अब उसके बाद सबसे पहले यह सूची फाइनल होकर सामने आ रही है। मांझी विधानसभा सीट से वाई वी. गिरी को मौका दिया जा रहा है। दरभंगा से आरके मिश्रा, करगहर से रितेश पांडेय और पटना की हॉट सीट कुम्हरार से केसी सिन्हा को जन सुराज पार्टी उतार रही है। भागलपुर की सुल्तानगंज सीट से इंजीनियर राकेश, शिवहर से नीरज सिंह, सहरसा से किशोर कुमार मुन्नाजी, छपरा से जेपी सिंह, समस्तीपुर से चेतना झांब का नाम सामने आ रहा है।




GNSU Admission Open 2026