Home बिहार बरामदे में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दहशत से कांपा...

बरामदे में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दहशत से कांपा इलाका

311
0
Shooting of 25 films got approval in Bihar, government will also support content creators

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में देर रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अभिमन्यु कुमार सिंह (पिता संजय कुमार सिंह का छोटा पुत्र) के रूप में हुई है। अभिमन्यु एक निजी बाइक एजेंसी में स्टाफ के तौर पर काम करता था। जानकारी के अनुसार, अभिमन्यु कुमार सिंह गुरुवार रात खाना खाने के बाद हमेशा की तरह अपने घर के बरामदे में सो रहा था।

इसी दौरान आधी रात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। उसे दो गोलियां लगीं, जो गले में मारी गईं। सुबह उसकी मां ने खून से लथपथ लाश देखी तो शोर मचाया। चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पारू थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और FSL टीम व डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच हर बिंदु पर की जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।





GNSU Admission Open 2026