Home बिहार बिहार में होली पर शर्मनाक वारदात: नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार में होली पर शर्मनाक वारदात: नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

129
0
Shameful incident on Holi in Bihar: Minor raped, two accused arrested

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में होली पर्व के दौरान रिश्तेदार के घर आई नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की जघन्य घटना सामने आई है। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और बच्ची बेहोश हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच तेज कर दी है। नाबालिग लड़की होली पर्व मनाने के लिए अपने एक रिश्तेदार के घर आई थी।

आरोप है कि फुआ के ही गांव के दो युवकों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बारी-बारी से बच्ची से गलत काम किया और फिर उसे सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। घटना बताते ही वह बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने घटना की जानकारी देते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

GNSU Admission Open 2026

त्वरित कार्रवाई में दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है और घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना हुई है। इस मामले में तुरंत नामजद आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मौके पर एफएसएल की टीम भेजी गई है और आगे की कार्रवाई तथा जांच जारी है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।



GNSU Admission Open 2026