Home बिहार बिहार में शर्मनाक हरकत: महिला से छेड़खानी का वीडियो वायरल, दो आरोपी...

बिहार में शर्मनाक हरकत: महिला से छेड़खानी का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

200
0
Shameful act in Bihar: Video of molestation of woman goes viral, two accused arrested, one absconding

नालंदा: नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता के साथ सरेआम छेड़खानी की गई और विरोध करने पर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 मार्च की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की है। पीड़िता किराने की दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी।

इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया। जब महिला ने शोर मचाया और विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे अर्धनग्न कर दिया। यह घटना इलाके में दहशत और आक्रोश का कारण बन गई है। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन भागने से पहले उन्होंने इस शर्मनाक घटना का वीडियो बना लिया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में आरोपी महिला को भद्दी गालियां देते और प्रताड़ित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

इस मामले में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर नूरसराय थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने गांव में छापेमारी कर दो मुख्य आरोपियों, अशोक यादव और मतलू महतो उर्फ नवनीत कुमार नरोत्तम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, तीसरे नामजद आरोपी रविकांत कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।