Home बिहार Gaya-Rohtas में भीषण गर्मी: पारा 41 पार, लू का अलर्ट जारी

Gaya-Rohtas में भीषण गर्मी: पारा 41 पार, लू का अलर्ट जारी

108
0
Severe heat in Gaya-Rohtas: Mercury crosses 41, heat wave alert issued

पटना: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में तेज उछाल के कारण राज्य के कई जिलों में लू जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम और मध्य हिस्सों में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रोहतास जिले में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा बक्सर में 42.7 डिग्री, गया में 42.8 डिग्री और और में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं नालंदा में 41.5 डिग्री, अरवल में 41.1 डिग्री, शेखपुरा में 41.0 डिग्री और जहानाबाद में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी पटना सहित कई जिलों में भी पारा 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इस दौरान लू चलने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की गई है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण और पश्चिम बिहार में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

GNSU Admission Open 2026

आने वाले दिनों में दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है। लू चलने तक के आसार हैं। वहीं 19 अप्रैल को न्यूनतम तापमान पूर्णिया और मधेपुरा में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश की बात करें तो सीमांचल क्षेत्र के जिलों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। सुपौल, अररिया, किशनगंज, और कटिहार में कई जगहों पर 20 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। खास तौर पर राघोपुर (सुपौल) में 25.2 मिमी और बरसोई (कटिहार) में 24.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी यही ट्रेंड जारी रह सकता है। यानी उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है, जबकि बाकी जिलों में गर्मी और लू का असर बना रहेगा।