Home बिहार राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से विवादों का निपटारा शुरू

राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से विवादों का निपटारा शुरू

36
0
Settlement of disputes through mutual consent begins in National Lok Adalat

सासाराम(रोहतास)। जिले के सासाराम स्थित सिविल कोर्ट परिसर के वृंदावन पार्क में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक अदालत में मामलों का निपटारा दोनों पक्षकारों की आपसी सहमति और भाईचारे के आधार पर किया जाता है। इसमें किसी प्रकार की कोर्ट फीस या अन्य खर्च नहीं लगता और फैसले तुरंत सुनाए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है और इसके खिलाफ कोई अपील नहीं होती। यह फास्ट, फ्री और फ्रेंडली जस्टिस का एक प्रभावी माध्यम है। वहीं एडीएम ललित भूषण ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से वर्षों पुराने विवादों का भी आपसी सहमति से समाधान संभव है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने और विवादों का निपटारा कर समाज में भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। जिले में मामलों के निपटारे के लिए कुल 20 बेंच का गठन किया गया है। इनमें सासाराम में 11, डेहरी में 4 तथा बिक्रमगंज में 5 बेंच बनाए गए हैं, जहां विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निपटारा किया जा रहा है। वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में पक्षकार पहुंचे और अपने मामलों के निपटारे को लेकर उत्साहित नजर आए।

GNSU Admission Open 2026