Home बिहार मुजफ्फरपुर में सनसनी: छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी ने...

मुजफ्फरपुर में सनसनी: छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

125
0
Sensation in Muzaffarpur: Student shot inside her home, accused surrenders at police station

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद मंसूरपुर गांव में देर रात 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आरोप है कि इस वारदात को अंजाम गांव के एक युवक ने दी। इतना ही नहीं युवक ने लड़की की हत्या के बाद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना आधी रात के बाद हुई। उस समय गांव में तेज डीजे बज रहा था। आशंका है कि आरोपी ने डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। मृतका की मां ने बताया कि देर रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। करीब ढाई बजे सोनम के पिता की नींद खुली तो बेटी बिस्तर पर नहीं थी। खोजबीन के दौरान जब वे आंगन में पहुंचे तो सोनम का खून से सना शव पड़ा मिला।

GNSU Admission Open 2026

यह देखकर वे चीख पड़े। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि छात्रा को गोली मारी गई है। आरोपी थाने में बंद है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की मां ने कहा कि उनकी बेटी डीपीएस स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी तेज थी। इस घटना के गांव के युवक ने ही अंजाम दिया है। उसने ऐसा क्यों किया? यह हमलोगों के समझ में नहीं आ रहा है।  पुलिस उसे जल्द से जल्द सजा दिलाए। 




GNSU Admission Open 2026