Home बिहार वृद्धापेंशन बढ़ाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों का प्रखण्ड कार्यालय पर धरना

वृद्धापेंशन बढ़ाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों का प्रखण्ड कार्यालय पर धरना

34
0
Senior citizens stage protest at Block office to increase old age pension

बिक्रमगंज (रोहतास)। वृद्धजन, विधवा व दिव्यांग पेंशन की राशि बढाकर दो हजार करवाने एव वृद्धापेंशन के लिए केवाईसी कराने के लिए गांवो में कैम्प लगाने सहित वृद्धजनों की अन्य मांगों को ले नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के बैनर तले वरिष्ठ नागरिकों ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया एवं सरकार को सम्बोधित मानपत्र बीडीओ एवं सीओ को सौपा।

धरनार्थियों को सम्बोधित करते हुए संघ के राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन ने कहा कि संघ के लंबे संघर्ष के बाद वृद्धापेंशन की राशि 11 सौ की गई है लेकिन महंगाई में यह राशि अपर्याप्त है, इसपर आश्रित बुजुर्गो का गुजारा करना मुश्किल है। कहा कि केवाईसी के लिए वरिष्ठ नागरिकों को साइबर कैफे एवं प्रखण्ड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कई बुजुर्ग चलने फिरने में असमर्थ रहते है इसलिए हम सरकार से सभी गावो में कैम्प लगा कर उनका केवाईसी कराने की मांग करते है।

GNSU Admission Open 2026

संघ की मुख्य मागो में वृद्धजन, विधवा व दिव्यांग पेंशन की राशि 11 सौ से बढ़ाकर दो हजार करने, बन्द की गई रेल किराया छूट को फिर से बहाल कराने, साठ से सतर साल उम्र वाले बुजुर्गों को भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने, पुलिस थानों में सीनियर सिटीजन सेल का गठन कराकर उसका नियमित बैठक कराना शामिल रहा। मौके पर सूर्यनाथ सिह, शंभुशरण सिह, योगेंद्र प्रसाद सिह, सच्चिदानंद सिह, हरिनाथ राम, विनोद सिह, सत्यनारायण सिह, राजेश्वर सिह, शिवमूरत सिह, रामानंद सिह, सुरेंद्र दुबे, सहदेव सिह, प्रो.सुरेश तिवारी, मो.वैश्य, अखिलेश कुमार जुनून, राजेन्द्र सिंह, मिंटू कुमार सिह, चितरंजन सिह सहित अन्य लोग शामिल थे।

GNSU Admission Open 2026