Home बिहार जिला स्तरीय युवा महोत्सव में चयनित प्रतिभागियों को भेजा गया मधुबनी

जिला स्तरीय युवा महोत्सव में चयनित प्रतिभागियों को भेजा गया मधुबनी

275
0
Selected participants in the district level youth festival were sent to Madhubani

मधुबनी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में लेंगे भाग

सासाराम। पिछले दिनों रोहतास जिले में हुए जिला स्तरीय युवा महोत्सव में चयनित प्रतिभागियों को सोमवार को मधुबनी भेजा गया। रोहतास जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के निदेशानुसार सभी प्रतिभागियों को बस के द्वारा सासाराम के फजलगंज स्टेडियम से मधुबनी के लिए टीम प्रस्थान किया। कुल 21 प्रतिभागी एवं दो दल नेता को जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव मधुबनी में दो दिवसीय (23- 24 दिसंबर) आयोजन के उपरांत 25 दिसंबर को रोहतास के प्रतिभागी पुनः वापस अपने जिले के लिए मधुबनी से प्रस्थान करेंगे।

GNSU Admission Open 2026

जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए मौसम को देखते हुए विशेष ध्यान रखने की भी बात कही गई।विदित हो कि रोहतास जिले में दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल सात विधाओं में लगभग 350 बच्चों ने अपना प्रदर्शन किया था। जिसमें विज्ञान मेला के तहत जिला पदाधिकारी महोदय ने विज्ञान के प्रति अपने अनुभव को भी साझा किया। जो काफी सराहनीय रहा था। उन्हीं में से चयनित प्रतिभागियों को मधुबनी में आयोजित प्रतियोगिता के लिए भेजा गया है।

GNSU Admission Open 2026