Home बिहार ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाकर्मी की सड़क हादसे में मौत, NH-27 पर...

ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाकर्मी की सड़क हादसे में मौत, NH-27 पर लगा लंबा जाम

330
0
Security personnel returning from duty dies in road accident, NH-27 faces long traffic jam

मुज्जफरपुर: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर सरमस्तपुर के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में थर्मल कॉलोनी में कार्यरत सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे बाइक सवार रंजीत मिश्रा को पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार रंजीत मिश्रा सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना होते ही आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।

लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिसके कारण एनएच-27 पर करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान वैशाली जिले के निवासी रंजीत मिश्रा के रूप में हुई है। वह कांटी थर्मल प्लांट कॉलोनी में एक निजी एजेंसी के माध्यम से सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत थे और रोजाना डेरा अपना सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा मंदिर के पास रखते थे।

GNSU Admission Open 2026

घटना के समय वे ड्यूटी पूर्ण कर अपने डेरा लौट रहे थे। इसी दौरान सरमस्तपुर के पास पीछे से आए वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। कांटी थाना के थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना का मामला है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।

GNSU Admission Open 2026