सासाराम। सासाराम विधानसभा क्षेत्र की विधायिका स्नेहलता कुशवाहा ने सोमवार को जिला परिसदन में शिक्षा को लेकर एक अहम बैठक की। इस बैठक में पूरे सासाराम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में आ रही शैक्षणिक एवं बुनियादी समस्याओं की पहचान कर उन्हें दूर करना रहा।
विधायिका स्नेहलता कुशवाहा ने सभी प्रधानाचार्यों से कहा कि वे अपने-अपने स्कूलों की समस्याओं से संबंधित आवेदन और प्रस्ताव समय पर दें, ताकि योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा क्षेत्र का सशक्त होना क्षेत्र के समग्र विकास की नींव है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस पहल से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। उपस्थित प्रधानाचार्यों ने इस संवाद को सकारात्मक और उपयोगी बताया। विधायक ने कहा कि जैसे जैसे आवेदन आएगा उसका निष्पादन किया जाए।







