Home बिहार सासाराम विधायक ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सासाराम विधायक ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

212
0
Sasaram MLA did a surprise inspection of Sadar Hospital.

सासाराम: सासाराम विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने आज सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्र और ओपीडी का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई और स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्डों में गंदगी देख विधायक ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता सर्वोपरि होनी चाहिए।

वही विधायक ने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें दी जाने वाली दवाइयां और भोजन की जानकारी लिया। दवाइयों की उपलब्धता: उन्होंने स्टोर रूम की जांच की और स्पष्ट किया कि मरीजों को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

GNSU Admission Open 2026

इस दौरान विधायक ने ड्यूटी रजिस्टर की जांच की और अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो भी कमियां हैं, उन्हें अविलंब दूर किया जाए।

GNSU Admission Open 2026