सासाराम। स्थानीय तकिया स्थित पटेल धर्मशाला में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती जनता दल यूनाइटेड रोहतास के तत्वाधान से मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने तथा संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर तथा अशोक चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अजीत कुमार, तथा नोखा के विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों, सिद्धांतों एवम जीवन चरित्र पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अजीत चौधरी ने कहा कि आज अपनी 102 वीं जयंती के अवसर पर भी श्रद्धेय जननायक कर्पूरी ठाकुर हम सभी के दिलों में जीवित है और अपने विचारों और सिद्धांतों के माध्यम से समाज सुधार और विकास से संबंधित काम कर भी रहे हैं। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए नोखा के विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि श्रद्धेय जननायक कर्पूरी ठाकुर जनमानस के बीच युग युग तक अमर रहेंगे।संपूर्ण मानव जाति उनके विचारों,सिद्धांतों एवं कार्यों से प्रभावित और विकसित होकर युग युग तक कृतज्ञ होते रहेगी। हमारे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने इन युग पुरुष के महत्व को तथा उनके विचारों को, सिद्धांतों को और नीतियों को समझा और उनका अनुसरण किया तथा अन्य लोगों को भी इससे परिचित कराया। एक परंपरा के रूप में जनता दल यूनाइटेड के द्वारा प्रतिवर्ष कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई जाती है उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि दी जाती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनता दल यूनाइटेड रोहतास के जिला अध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने कहा श्रद्धेय जननायक कर्पूरी ठाकुर ने यद्यपि कम समय के लिए ही प्रदेश की बागडोर संभाली थी फिर भी उन्होंने इतने बड़े और महान काम किये जो हर किसी से संभव नहीं है आज भी उनके विचार अनुकरणीय है और हम सभी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। साथ ही उन्होंने इस जयंती कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को आने के लिए और कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए किए गए योगदान के लिए के धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में अरुणा सिंह, प्रमिला सिंह, धनजी चौधरी, सुरेंद्र रजवार, अशोक प्रजापति, श्याम बिहारी राम, अमरेश चौधरी, अनिल यादव, अलख निरंजन, धनंजय भाई पटेल, हाजी जमालुद्दीन सिदिकी, सविता नटराज, आंनद रजक, रिंकू सिंह, उषा पटेल, संगीता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।







