Home बिहार स्थायी सेवा की मांग पर अड़े ग्रामीण आवास कर्मी, धरना खत्म कर...

स्थायी सेवा की मांग पर अड़े ग्रामीण आवास कर्मी, धरना खत्म कर दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

309
0
Rural housing workers are adamant on the demand of permanent service, ended the protest and warned of indefinite strike

बिहार: लखीसराय में ग्रामीण आवास कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर समाहरणालय परिसर में चल रहे पांच दिवसीय सांकेतिक धरने को समाप्त कर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। यह आंदोलन सगासा संघर्ष समन्वय समिति, बिहार के आह्वान पर आयोजित किया गया था, जिसमें ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, प्रखंड लेखापाल और ग्रामीण आवास सहायक शामिल हुए।

कर्मियों की प्रमुख मांगों में सेवा का स्थायीकरण, नियमित वेतनमान, चिकित्सा भत्ता, महंगाई भत्ता, सेवा पुस्तिका का संधारण, सेवानिवृत्ति लाभ, तथा राज्यकर्मी का दर्जा शामिल है। संघ के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार इन मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से वे संविदा पर कार्य कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें स्थायी सेवा और समान वेतनमान का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर सरकार शीघ्र कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो यह आंदोलन प्रदेशव्यापी रूप ले सकता है।





GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026