Home बिहार गया में दिनदहाड़े 4.50 लाख की लूट, महिला घायल, दंपती से छीन...

गया में दिनदहाड़े 4.50 लाख की लूट, महिला घायल, दंपती से छीन लिए पैसे

325
0
Rs 4.50 lakh looted in broad daylight in Gaya, woman injured, money snatched from couple

गया जी: गया जी जिले में छिनतई और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने 4 लाख 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली। वारदात मेहता पेट्रोल पंप से ओवरब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, बुनियादगंज थाना क्षेत्र के भेड़िया खुर्द निवासी संतोष सिंह, पिता स्वर्गीय रामलखन सिंह, शनिवार को मानपुर बाजार स्थित इंडियन बैंक से 4 लाख 50 हजार रुपये की निकासी कर अपनी पत्नी आरती देवी के साथ बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान तीन बाइक सवार अपराधियों ने घात लगाकर झपट्टा मारा और बैग सहित रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान संतोष सिंह की पत्नी आरती देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि अपराधियों ने बैंक से ही उनकी रैकी की थी। संतोष सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने बेटी की शादी में लिए कर्ज को चुकाने के लिए बैंक से पैसे निकाले थे।घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल अपराधियों की तलाश की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026





GNSU Admission Open 2026