Home बिहार आरपीएफ़ सासाराम एवं डीएफसी ने चलाया जागरूकता अभियान

आरपीएफ़ सासाराम एवं डीएफसी ने चलाया जागरूकता अभियान

163
0
RPF Sasaram and DFC launched awareness campaign

सासाराम। डेकोरेटेड फ्रंट कॉरिडोर और भारतीय रेल के सुरक्षित और संरक्षित परिचालन और यात्री सुरक्षा को मजबूत बनाने हेतु आम जन की भागीदारी को सुनिश्चित किए जाने तथा उनको जागरूक कर सहयोग प्राप्त करने हेतु मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार, महानिरीक्षक पूर्वी डीएफसी आशीष मिश्रा और आर पी एफ के सीनियर कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर के निर्देश पर आर पी एफ सासाराम और डीएफसी सुरक्षा की टीम के तत्वावधान में शुक्रवार दिनांक तकिया कॉलेज सासाराम में डीएफसी के निरीक्षक प्रभारी वी के सिंह तथा सासाराम के निरीक्षक प्रभारी संजीव कुमार के संयुक्त नेतृत्व में अधिकारी और जवानों द्वारा छात्र और छात्राओं को सुरक्षित रेल यात्रा,और रेलवे के संरक्षा के नियम पालन हेतु व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं को रेल लाइन लापरवाही से पार न करने, ट्रैक पर पत्थर न रखने, जंजीर नहीं खींचने,गाड़ियों पर पत्थर नहीं फेंकने आदि के बारे में विस्तार से उन्हें अवगत कराया गया। उक्त आयोजन में प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य अमित कुमार राठौर के अलावा अन्य अध्यापकगण तथा आर पी एफ उप निरीक्षक डी एस राणावत, आरक्षी मनोज कुमार सिंह, आरक्षी पंकज कुमार सिंह ,सुरक्षा पर्यवेक्षक अरविंद कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

GNSU Admission Open 2026

प्रधानाचार्य द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा डीएफसी और रेल सुरक्षा बल के मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके अभियान के लिए उनको सराहा। उक्त जागरूकता अभियान में कॉलेज के 450 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अंत में रेल की सुरक्षा और संरक्षा के लिये शपथ ली गयी।

GNSU Admission Open 2026