डेहरी। रेलवे पुलिस फोर्स डेहरी के द्वारा तीन शराब तस्कर को करीब पचास हजार मूल्य के शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में आर पी एफ प्रभारी राम विलास राम ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उपनिरीक्षक जे पी चतुर्वेदी, आरक्षी सर्वोदय पासवान आरक्षी अभिमन्यु सिंह सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी एवं सीआईबी रेलवे सुरक्षा बल गया के सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार चौधरी आरक्षी नवीन पांडे तथा स्थानीय थाना डेहरी के अवर निरीक्षक अकेला सोनी के साथ संयुक्त रूप से डेहरी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर जांच अभियान चलाया गया.इस अभियान के दौरान ऊपरगामी पुल के नीचे से तीन शराब तस्करों को 64 लीटर 250 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब जिसका अनुमानित कीमत लगभग 46,910 रुपए है के साथ पकड़ा गया.इन शराब तस्कर में पंजाब के है जबकि एक तस्कर स्थानीय है . मौके पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए स्थानीय थाना नगर डेहरी को सुपुर्द किया गया है.







