राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में रोहतास के पार्थ कौशिक ने वक्तृता विधा में प्रथम पुरस्कार जीता
सासाराम। मधुबनी में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में रोहतास के पार्थ कौशिक ने वक्तृता विधा में प्रथम पुरस्कार जीत अपने ज़िले का नाम रौशन किया है।
विदित है कि 5- 6 दिसम्बर को रोहतास के सासाराम में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल सात विधाओं के अंतर्गत लगभग 500 बच्चों ने प्रतिभागी के रूप में अपनी सहभागिता दर्ज कराई थी। इन सात विधाओं के अंतर्गत प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को मधुबनी में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए भेजा गया था। जिला स्तरीय युवा उत्सव में उन्होंने वक्तृता विधा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसके बाद उनका चयन राज्यस्तरीय युवा उत्सव 2025 – 26 में जो कि 23 – 24 दिसम्बर को मधुबनी में होना निर्धारित हुआ था।
वहां बिहार के विभिन्न जिलों से आए सभी प्रतिभागियों के बीच एक कड़ी तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा उत्सव में पार्थ की प्रस्तुति पहले दिन यानी 23 दिसम्बर को ही थी। इसके बाद कार्यक्रम के आखिरी दिन 24 दिसम्बर को जब परिणाम घोषित किया गया तो वहां उन्हें प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। पार्थ ने इसपर कहा कि “ मेरे इस सफलता का पूरा श्रेय मेरे माता पिता, गुरुजन,दलनायक पंकज आनंद सर तथा सोनी वर्षा मैम एवं पूरे रोहतास दल को जाता है। इस अवसर पर पार्थ को उनके पूर्व विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री चिंतामणि जी, सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी बधाई दी। वही कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पार्थ कौशिक की इस सफलता से सभी में खुशी की लहर है तथा 10 – 12 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव जो दिल्ली में होना वाला है।
वहां बिहार के अच्छे प्रतिनिधित्व की कामना कर रहे हैं। कला एवं संस्कृति कार्यालय ने भी इस मौके पर पार्थ को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। जिला कला एवं संस्कृत पदाधिकारी पंकज कुमार ने आदरणीय जिला पदाधिकारी रोहतास के प्रति उनके सहयोग एवं निर्देशन के लिए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया एवं इस महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए उप विकास आयुक्त रोहतास, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला परिवहन पदाधिकारी, एवं जिला सूचना एवं जनससाथी सभी प्रतिभागियों को से यह भी कहा कि यह जीतने एवं सीखने का एक मंच है। जहां पर आप जीते नहीं है तो सीखते जरूर है। उम्मीद है कि अगले युवा महोत्सव में एक नए अनुभव के साथ हम लोग फिर से रोहतास का मान बढ़ाने की कोशिश करेंगे।







