Rohtas's new DDC Akanksha Anand assumed charge, transparency in schemes and solution of public problems are the priority.

रोहतास: रोहतास जिले की नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त (DDC) आकांक्षा आनंद ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले में विकास कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया।

मीडिया से बातचीत में DDC आकांक्षा आनंद ने कहा कि सरकार की सभी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी और सही तरीके से क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

GNSU Admission Open 2026

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

नई DDC ने कहा कि आम लोगों की समस्याएं सुनना और उनका जल्द समाधान करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्या या शिकायत को लेकर सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

युवाओं से मांगे विकास के सुझाव

आकांक्षा आनंद ने जिले के युवाओं और आम नागरिकों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले के विकास को लेकर किसी के पास नया सुझाव या बेहतर आइडिया है, तो उसे प्रशासन के साथ साझा किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और अच्छे सुझावों के माध्यम से जिले में चल रहे विकास कार्यों को और बेहतर बनाया जा सकता है।

अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत

पदभार संभालने के दौरान कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई DDC का स्वागत किया। उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और आम लोगों की समस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है।