Home बिहार चोरी के दो अलग अलग अलग मामलों में रोहतास पुलिस को मिली...

चोरी के दो अलग अलग अलग मामलों में रोहतास पुलिस को मिली सफलता

211
0
Rohtas police got success in two separate cases of theft.

सासाराम। रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पहली घटना थाना कांड संख्या 50/26 से जुड़ी है, जहां अड्डा रोड स्थित कमला सरस्वती मार्केट के पास विवेक फोटो स्टेट दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की डिक्की से 1 लाख 10 हजार रुपये की चोरी की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कोढ़ा गैंग के सदस्य सुशील यादव की पहचान की है।

उसके घर पर छापेमारी के दौरान घटना के समय पहना गया जैकेट, मास्टर की और चोरी की गई रकम में से 60 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। हालांकि आरोपी फरार बताया जा रहा है। वहीं दूसरी घटना थाना कांड संख्या 68/26 की है, जिसमें यूको बैंक परिसर से एक व्यक्ति और उसके 8 वर्षीय पुत्र को घेरकर पांच अपराधियों ने बैग से एक लाख रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में तिवारी गैंग के सदस्यों की पहचान की गई है।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस की छापेमारी में मनोज मिश्रा के घर से पूरी एक लाख रुपये की राशि बरामद कर ली गई है, लेकिन सभी आरोपी अभी भी फरार हैं। इसकी जानकारी देते हुए सासाराम एसडीओपी दिलीप कुमार ने बताया कि घटना को लेकर रोहतास एसपी के दिशा निर्देश पर एसआईटी गठित कर दोनों कांडों के अपराधियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य के माध्यम से पहचान कर ली गई। उन्होंने बताया कि दोनों गैंग के अपराधी फरार है जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026