Home बिहार तिलौथू में सड़क हादसा: ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में तीन की...

तिलौथू में सड़क हादसा: ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में तीन की मौत, एक महिला गंभीर

824
0
Road accident in Tilauthu: Three killed, one woman critical in collision between truck and e-rickshaw

रोहतास। बड़ी खबर रोहतास जिले से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना तिलौथू थाना क्षेत्र के एनएच 2 सी की बताई जा रही है। जहां ट्रक और ई रिक्शा की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। मृतकों में तिलौथू थाना क्षेत्र के रेडिया गांव निवासी 22 वर्षीय चितरंजन यादव अंशु कुमार एवं उनकी एक 8 वर्षीय भगिनी सोनाक्षी कुमारी एवं 6 वर्षित भगिना आयुष राज शामिल है, जबकि बहन सुनीता देवी पति बलवंत यादव गंभीर रूप से घायल बताई जाती है।

घटना सोमवार की सुबह की बताई जाती है। बताया जाता है कि अंशु कुमार खुद की ई रिक्शा से अपनी बहन और भगिना तथा भगिना को नवीनगर से अपने घर रेडिया लेकर आ रहा था तभी तिलौथू में एन एच 2 सी पर यह हादसा हो गया। जिसमें अंशु कुमार के साथ साथ उसकी भगिनी और भगिना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। वही घायल महिला को सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026