Home बिहार बिहार में रेड अलर्ट: कई जिलों में आज आंधी-बारिश का खतरा

बिहार में रेड अलर्ट: कई जिलों में आज आंधी-बारिश का खतरा

171
0
Red alert in Bihar: Danger of storm and rain in many districts today

पटना: बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने समस्तीपुर, सारण और वैशाली जिलों के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटों के भीतर भीषण आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, वैशाली जिले के सभी 16 प्रखंड, समस्तीपुर के 6 प्रखंड और सारण के 7 प्रखंड में आज 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। इधर, मौसम विभाग में बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चंपारण,  मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधेपुरा, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में एक दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। वहीं पटना, मगध प्रमंडल में बारिश के आसार नहीं जताए गए हैं। लेकिन, पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही हवा चल रही है। धूप और छांव का खेल जारी है। 

GNSU Admission Open 2026

मौसम विभाग ने लोगों को क्या सलाह दी?

किसान फिलहाल खेतों में काम न करें।

खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें।

पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

खुले मैदान या खेत में जाने से बचें।