पटना: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है और राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और ठंड के बीच घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, 28 जनवरी की सुबह 8:30 बजे से 29 जनवरी की सुबह 8:30 बजे तक राज्य के उत्तर और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। खासकर पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में आइसोलेटेड रेन की संभावना जताई गई है। वहीं, दक्षिण बिहार के जिलों जैसे गया, भागलपुर, मुंगेर, नालंदा, रोहतास, भोजपुर और औरंगाबाद में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। हल्की बारिश के कारण उत्तर बिहार में ठंड का असर बढ़ सकता है और सुबह-शाम ठिठुरन बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने 29 जनवरी की सुबह 8:30 बजे से 30 जनवरी की सुबह 8:30 बजे तक उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर में दृश्यता कम होने की संभावना है। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। वाहन चालकों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
राजधानी पटना में मौसम सामान्य से आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा। 28 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि 29 जनवरी को दिन का तापमान बढ़कर 25 डिग्री और रात का 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 30 और 31 जनवरी, साथ ही 1 फरवरी को भी दिन में हल्की धूप और आंशिक बादलों के बीच मौसम सुहावना रहेगा। सुबह-शाम ठंड के असर से लोग हल्की गर्म कपड़े पहनकर रहें और कृषि कार्यों की योजना मौसम के अनुसार बनाएं।







