Home बिहार राहुल गांधी का नया बयान — बोले “मोदी का डांस…”, फिर बढ़ा...

राहुल गांधी का नया बयान — बोले “मोदी का डांस…”, फिर बढ़ा विवाद

290
0
Rahul Gandhi's new statement - "Modi's dance..." - sparks controversy

पटनाएक बार फिर से राहुल गांधी ने एक अजब बयान दे दिया। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने ये बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा कि ‘अगर भीड़ से 200 लोगों ने कहा कि मोदी जी स्टेज पर जरा डांस कीजिए, हम वोट देंगे। डांस शुरू हो जाएगा। वो भरतनाट्यम करना शुरू कर देंगे स्टेज पर।’ राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी ने उन पर चौतरफा हमला बोल दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है। छठ पर राहुल गांधी का बयान सनातन धर्म और हिंदुओं का अपमान है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को नहीं पता कि वे खुद अपने आप में क्या हैं। वे हिंदू हैं, पारसी हैं, ईसाई हैं या कुछ और…। लेकिन अगर वे छठ पर्व को अपमानित करने का काम करेंगे तो उनको ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

बिहार की जनता उनको जवाब देगी।’ नीचे आप राहुल गांधी के डांस वाला वो बयान सुन सकते हैं। ये कोई पहली दफा नहीं है जब राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया है। ऐसे ही एक बयान के चलते उनकी लोकसभा सदस्यता चली गई थी। दरअसल राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में एक सभा में कहा था कि सभी चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों है? उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी इतनी नाराज हुई कि एक MLA कोर्ट चले गए। अदालत ने सुनवाई के बाद राहुल गांधी को दोषी पाया और उन्हें दो साल की सजा सुना दी। इसके बाद उनकी संसद सदस्यता चली गई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वो फिर से संसद सदस्य बन पाए। इसके बाद 17 नवंबर 2022 को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में भी विवादित बयान दिया था।

GNSU Admission Open 2026

इसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के बारे में बोला था। उन्होंने महाराष्ट्र में यहां तक कह दिया था कि सावरकर अंग्रेजों के नौकर थे और ब्रिटिश हुकूमत से पेंशन लेते थे। राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ एक वकील नृपेंद्र पांडेय कोर्ट चले गए थे। तब कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर वो फिर से इस तरह के बयान देंगे तो अदालत खुद ही उसका संज्ञान ले लेगी। यही नहीं, सावरकर के पोते विनायक सावरकर और शिवसेना (शिंदे) ने दो थानों में उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। इसके अलावा भी राहुल गांधी ने कई और ऐसे बयान दिए थे जिन पर या तो विवाद हुआ या उनके खिलाफ नाराज लोग कोर्ट चले गए। एक नजर इन बयानों पर भी डालिए।

  • गौरी लंकेश के मर्डर में RSS का हाथ- राहुल गांधी
  • हत्‍या का आरोपी भाजपा प्रमुख अमित शाह- राहुल गांधी
  • अमित शाह बैंक के निदेशक, काला धन बनाया सफेद-राहुल गांधी
  • RSS ने मंदिर में नहीं घुसने दिया- राहुल गांधी
  • महात्मा गांधी की हत्‍या RSS ने कराई- राहुल गांधी

GNSU Admission Open 2026