Home बिहार रंगदारी के लिए घर में घुसे प्रोटेक्शन गैंग के बदमाश, निगमकर्मी व...

रंगदारी के लिए घर में घुसे प्रोटेक्शन गैंग के बदमाश, निगमकर्मी व परिवार की बेरहमी से पिटाई

314
0
Protection gang members barged into a house to extort money, brutally beating up a corporation employee and his family.

मुज्जफरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के बहालखाना रोड में शुक्रवार की शाम हड़कंप मच गया, जब कथित प्रोटेक्शन गैंग के बदमाशों ने एक नगर निगम के सफाईकर्मी के घर में घुसकर रंगदारी मांगने के लिए मारपीट कर दी। पीड़ित के अनुसार, रंगदारी के एक लाख रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने उसकी मां और बहन से भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी तथा सुरक्षा की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पीड़िता मंजू देवी ने बताया कि उनका बेटा सत्यम मल्लिक नगर निगम में सफाईकर्मी है।

GNSU Admission Open 2026

शाम में महाराजी पोखर का एक बदमाश अपने करीब दस साथियों के साथ घर पर धावा बोलकर गाली-गलौज करने लगा और फिर मारपीट की। नगर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

GNSU Admission Open 2026