सासाराम। डेहरी प्रखंड के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के तत्वाधान में आयोजित होने वाले चार दिवसीय मेटा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 18 दिसम्बर से लेकर 21 दिसम्बर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल होंगे। इस दौरान खेल से लेकर मनोरंज तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेटा कार्यक्रम के प्रथम दिन सुबह में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उसके बाद शाम में माही द बैंड अपना जलवा बिखेरेंगे। 19 दिसम्बर की संध्या में अंशिका डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा। वही 20 दिसम्बर की शाम सुप्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी अपनी सुरीली आवाज से जलवा बिखेरेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन यानी 21 दिसम्बर को सूफी नाइट का आयोजन किया जाएगा। बता दे कि 21- 22 सत्र के चिकित्सा शिक्षा छात्रों द्वारा इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया जा रहा है। इस आयोजन में संस्कृतिक कार्यक्रम ,खेलकूद के साथ ही बाहर से आए नामचीन कलाकारों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाती है। विदित हो की गतवर्ष इस कार्यक्रम में 900 मेडल्स, 10 ट्रॉफीज एवं लगभग चार लाख रुपये नगद पुरस्कार के रूप में प्रतिभागियों के बीच वितरण किया गया था।
नारायण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर हीरालाल महतो एवं मेटा 3 :0 आयोजन समिति के संयोजक डॉक्टर कुमार अंशुमान ने बताया कि इस आयोजन में आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनके आवासन, भोजन के साथ ही खेलकूद विभाग, आवागमन विभाग तथा सुरक्षा विभाग समेत लगभग सभी विभागों का वितरण कर दिया गया है ।इस आयोजन में देश के विभिन्न विधाओं के कलाकारों का भी आगमन होने वाला है साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा भी विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगे जिसकी सारी तैयारी शुरू कर दी गई है।







