Home बिहार सीबीएसई नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट को लेकर तैयारी पूरी, उद्घाटन आज

सीबीएसई नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट को लेकर तैयारी पूरी, उद्घाटन आज

493
0
Preparations complete for CBSE National Kabaddi Tournament, inauguration today

डेहरी। डेहरी प्रखंड के जमुहार स्थित नारायण वर्ल्ड स्कूल में कल से शुरू हो रहें सीबीएसई नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। टूर्नामेंट को लेकर विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों का आने का सिलसिला भी जारी हो गया है। आयोजक समिति द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात तक 10 से अधिक राज्यों के खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। यह टूर्नामेंट गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट को लेकर आयोजक समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बता दे कि सीबीएसई नेशनल 2025 कबड्डी टूर्नामेंट की मेजबानी बिहार को पहली बार मिली है।

जिसे रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड अंतर्गत स्थित नारायण वर्ल्ड स्कूल मेजबानी कर रहा है। टूर्नामेंट को बेहतर आयोजन को लेकर सभी बिंदुओं पर तैयारी पुरी की गई है। खिलाड़ियों के रहने से लेकर खाने तक उचित व्यस्ता किया गया है। खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए कई टीम गठित की गई है। टूर्नामेंट का उद्घाटन 12 सितंबर को किया जाएगा। वहीं 13 सितंबर की सुबह मार्च पास्ट के साथ कबड्डी प्रतियोगिता की शुभारंभ की जाएगी। यह टूर्नामेंट 17 सितम्बर तक आयोजित की जाएगी। इस टूर्नामेंट में देश के लगभग 32 राज्य सहित आबूधाबी और कुवैत सहित 800 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

GNSU Admission Open 2026

साथ ही साथ 140 के आसपास विभिन्न टीमों के ऑफिशियल तथा 40 से अधिक रेफरी भी शामिल होंगे। नारायण वर्ल्ड स्कूल स्कूल की निर्देशिका डॉ मोनिका सिंह ने टूर्नामेंट का आयोजन को लेकर प्रसन्नता जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता बिहार में पहली बार हो रही है और सबसे गर्व की बात है कि यह रोहतास जिले में हो रही है। उन्होंने कहा कि नारायण वर्ल्ड स्कूल को इस टूर्नामेंट को पूर्ण कराने का जो अवसर मिला है उसपर हमारा स्कूल खरा उतरने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट को बेहतर से बेहतर आयोजन करने का प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है जो 24 घंटे सक्रिय रहेगी।

GNSU Admission Open 2026