Home बिहार पटना में चिराग को CM बनाने की मांग, BJP ऑफिस के बाहर...

पटना में चिराग को CM बनाने की मांग, BJP ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर

80
0
Posters put up outside BJP office in Patna demanding Chirag Paswan's name as CM

पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच राज्य में अगले मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच एनडीए खेमे के भीतर से ही एक नई मांग सामने आई है। Chirag Paswan को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

पटना में Bharatiya Janata Party (भाजपा) कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की गई है। पोस्टर में लिखा है—“ना दंगा हो, ना फसाद हो, बिहार का CM सिर्फ चिराग हो। सजाओ इनके सर पर ताज, तभी आएगा बिहार में स्वर्ण काल।” इसके अलावा पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि “मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद, चिराग होंगे बिहार के नए सरताज।”

GNSU Admission Open 2026

इस पोस्टर के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि यदि एनडीए की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री पद के लिए चिराग पासवान को आगे किया जाना चाहिए। पोस्टर में ‘बिहार मांगे चिराग’ और ‘वक्त आ गया है युवा मुख्यमंत्री बनाने का’ जैसे नारे भी लिखे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह पोस्टर Lok Janshakti Party (Ram Vilas) के पटना जिला अध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगाया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद बिहार की सियासत में यह बहस तेज हो गई है कि क्या एनडीए भविष्य में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बना सकता है।

इससे पहले पार्टी के सांसद Arun Bharti भी सार्वजनिक तौर पर चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री को लेकर अंतिम फैसला एनडीए के शीर्ष नेता मिलकर करेंगे, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर वह चिराग को बिहार का नेतृत्व करते देखना चाहते हैं। फिलहाल इस मांग के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है।

GNSU Admission Open 2026