Home बिहार पटना में आज पीएम मोदी का रोड शो: कई रास्ते बंद, भारी...

पटना में आज पीएम मोदी का रोड शो: कई रास्ते बंद, भारी जाम का अलर्ट

153
0
PM Modi's roadshow in Patna today: Many roads closed, heavy traffic jam alert

पटना: आज ऐतिहासिक गाँधी मैदान एक बार फिर से एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। आज सम्राट सरकार का शपथ ग्रहण है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक रोड शो भी है। इसको  लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक संबंधित रूटों पर प्रतिबंध रहेगा। रोड शो के दौरान कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

गांधी मैदान और इसके चारों ओर का इलाका पूरी तरह सील रहेगा। गांधी मैदान के अंदर किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित है। एयरपोर्ट से बेली रोड यानी पटेल गोलंबर और गर्दनीबाग सहित आसपास के इलाकों में गाड़ियां नहीं चलेंगी। पटना जंक्शन से डाकबंगला के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक है। जीपीओ (ऊपर-नीचे) से कोतवाली और पुलिस लाइन तिराहा से बुद्धमार्ग की ओर गाड़ियां प्रतिबंधित रहेंगी। अशोक राजपथ के जामुन गली मोड़ से कारगिल चौक (पश्चिम) की तरफ आवाजाही बंद रहेगी। बाकरगंज, ठाकुरबाड़ी मोड़ और मौर्या होटल के आसपास की सभी कटिंग बंद रहेंगी।  जेपी गोलंबर से डाकबंगला, पटना जंक्शन और एग्जीबिशन रोड पर सड़क किनारे कोई भी वाहन या ठेला खड़ा करना सख्त मना है।

GNSU Admission Open 2026

डाकबंगला चौराहा से वाहनों को न्यू डाकबंगला और भट्टाचार्या मोड़ होकर राजेंद्र पथ की ओर भेजा जाएगा। न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में एंट्री नहीं मिलेगी। गांधी मैदान क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी और कर्मी अपने वाहन जेपी गंगा पथ या डबल डेकर ब्रिज के नीचे पार्क कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का रास्ता सेफ पैसेज के रूप में सुरक्षित रखा गया है, ताकि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में मरीज को तारा हॉस्पिटल या पीएमसीएच आसानी से पहुँचाया जा सके। अगर आपकी फ्लाइट है, तो आप अपने घर से कम से कम 3 घंटे पहले निकलें। एयरपोर्ट पहुँचने के लिए यात्रियों को जगदेव पथ वाले मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।