Home बिहार पीएम मोदी ने बच्चे का चित्र देख जताया स्नेह, मासूम हुआ भावुक;...

पीएम मोदी ने बच्चे का चित्र देख जताया स्नेह, मासूम हुआ भावुक; जनता ने तालियों से किया उत्साहवर्धन

443
0
PM Modi expressed his affection upon seeing the child's picture, the child became emotional; the public cheered him with applause.

भावनगर: गुजरात के भावनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान एक भावुक कर देने वाला पल देखने को मिला। ये बात तब की है जब पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक छोटे बच्चे ने अपने हाथों से बनाया हुआ प्रधानमंत्री मोदी का चित्र उन्हें भेंट करने के लिए लाया था। जब पीएम मोदी की नजर उस बच्चे और उसके बनाए चित्र पर पड़ी, तो उन्होंने मंच से ही उसे देखा और उसकी मेहनत को सराहा। प्रधानमंत्री की इस प्रतिक्रिया को देखकर बच्चा भावुक हो गया और उसकी आंखों से आंसू निकल आए।

इस बात पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजातकर बच्चे की कला और भावनाओं की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ उस चित्र को स्वीकार किया, बल्कि मुस्कुराते हुए उस बच्चे की ओर हाथ भी हिलाया और ये भी कहा कि मैं तुम्हें चिट्ठी लिखूंगा। यह पल इस कार्यक्रम की सबसे सौम्य और दिल को छू जाने वाली झलक बन गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में भव्य रोडशो के साथ अपने दौरे की शुरुआत की। हजारों लोगों के स्वागत के बीच पीएम मोदी ने गांधी मैदान पहुंचें। जहां उन्होंने 34,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक साथ कई सारे मुद्दों पर जनसभा को संबोधित किया। ‘समुद्र से समृद्धि’ जैसे योजनाओं पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाने की बात कही। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि भारत में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने देश की क्षमताओं को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के 6-7 दशक बीत जाने के बाद भी भारत वह सफलता हासिल नहीं कर पाया, जिसका वह हकदार था। पीएम मोदी ने इसके दो मुख्य कारण बताए, पहला, कांग्रेस ने लंबे समय तक देश को लाइसेंस-कोटा राज में उलझाए रखा और वैश्विक बाजारों से अलग-थलग किया। दूसरा, जब वैश्वीकरण का दौर आया, तो सिर्फ आयात का रास्ता अपनाया गया और घोटालों का सिलसिला शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने देश के युवाओं का सबसे ज्यादा नुकसान किया और भारत की असली ताकत को सामने नहीं आने दिया। उन्होंने जोर दिया कि अब समय है कि भारत आत्मनिर्भर बने और दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा हो।



GNSU Admission Open 2026