Home बिहार पटना के गर्ल्स हॉस्टल में को लेकर पीके पहुंचे पीड़ित परिजनों के...

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में को लेकर पीके पहुंचे पीड़ित परिजनों के घर।

201
0
PK reached the house of the victim's family regarding the incident in Patna's girls hostel.

जहानाबाद। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे। छात्रा की मौत में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ कुछ गलत भी हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस तरह की घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि वर्तमान जांच अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं और केस वापस लेने की बात कह रहे हैं। प्रशांत किशोर ने परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रशासन से कोई चूक हुई है तो उसे सुधारा जाना चाहिए।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि हमलोग कल पीड़िता के परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करेंगे, ताकि हर हाल में बच्ची को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि न्याय नहीं मिला तो जन सुराज संविधान के दायरे में रहकर हर आवश्यक कदम उठाएगा।

GNSU Admission Open 2026