सासाराम। देश की जानी मानी कोचिंग फ़िज़िक्स वाला द्वारा सासाराम में “आरंभ” नाम से एक भव्य शैक्षणिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फ़िज़िक्स वाला के अनुभवी करियर काउंसलर्स ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर विकल्पों और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सासाराम एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को किफायती, विश्व-स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना था, जिसकी औपचारिक शुरुआत इसी समारोह के माध्यम से की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सासाराम विधायक स्नेहलता कुशवाहा, सासाराम के जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी किशोर कुमार आनंद मौजूद रहें। इस अतिथियों ने भी शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन ने छात्रों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति एक नई आशा की किरण जगाई।







