Home बिहार जनता दरबार में सुनी गई लोगों की फ़रियादें

जनता दरबार में सुनी गई लोगों की फ़रियादें

403
0
People's grievances heard in the public court

सासाराम। रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह ने शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में जनता दरबार में आयोजन किया। जनता दरबार में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, अनुश्रवण कोषांग-सह-महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सभी अंचलाधिकारी एवं जिला मुख्यालय स्थित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल रहें।

शुक्रवार को लगाए गए जनता दरबार में कुल 98 व्यक्ति उपस्थित हुए, जिन्हें विषयवार और विभागवार राजस्व, विकास एवं अन्य विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और शिकायतों को अलग-अलग पंक्तियों में बैठाकर सभी आवेदकों से जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के द्वारा एक-एक करके आवेदकों से साक्षात्कार करते हुए उनके फरिवादों को सुना गया। साथ ही उनसे प्राप्त आवेदन पत्रों पर त्वरित निष्पादन करने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निदेशों के साथ तत्काल कार्रवाई करने हेतु हस्तगत करा दिया गया।

GNSU Admission Open 2026

लोक साक्षात्कार के समय ही शिकायत एवं समस्याओं के समीक्षोपरान्त ऐसे आवेदन पत्रों को जिसमें लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत सुनवाई के योग्य थे, वैसे आवेदकों शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई करते हुए नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने का निदेश के साथ संबंधित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों को हस्तगत करा दिया गया। सभी प्राप्त आवेदन पत्रों के निष्पादन कराये जाने हेतु ऑन लाईन कराया गया तथा संबंधित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के द्वारा पंजीयन की कार्रवाई भी प्रारम्भ करा दिया गया, ताकि आवेदनकर्ताओं के द्वारा अपने आवेदन पत्रों पर किये गये कार्रवाईयों के बारे में अद्यतन जानकारी प्राप्त किया जा सके।

GNSU Admission Open 2026