सासाराम। विधानसभा चुनाव को लेकर रोहतास जिले में स्वीप कोषांग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का योजना कर मतदान जागरूकत अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत रविवार को जिले के नासरीगंज, चेनारी, सासाराम, सूर्यपुरा, करहगर, अकोढीगोला सहित कई स्थानों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया गया।
जिसमें मतदाता जागरूकता अभियान को एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया। इसमें जिला प्रशासन एवं मनरेगा से जुड़े लोगों ने काफी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसका नारा था “मेरा वोट, मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान।” इस कार्यक्रम की जरिए लोगों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को बेहतर तरीके दिखाया गया।
और बताया गया कि वृक्ष जितना हमारे लिए जरूरी है वोट करना भी हमारे लिए उतना ही जरूरी है। साथ में सभी लोगों ने मिलकर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शपथ भी लिया और सुनिश्चित किया कि अपने मतदान का प्रयोग एक बेहतर मतदाता बनकर करेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी बड़ी संख्या में देखने को मिली जो यह दिखाता है कि रोहतास इस बार महिला मतदान में अपनी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने की ओर अग्रसर हैं।







