Home बिहार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति के आरोपों पर दी सफाई

पवन सिंह ने पत्नी ज्योति के आरोपों पर दी सफाई

503
0
Pawan Singh clarified on the allegations made by his wife Jyoti

एंटरटेनमेंट: पवन सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने निजी जीवन से जुड़ी बातों का जिक्र किया। अभिनेता की पत्नी ज्योति ने उन पर कई आरोप लगाए थे। सभी आरोपों पर पवन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। जानिए, अपने रिश्ते और पत्नी ज्योति के आरोपों पर क्या बोले पवन सिंह।

ज्योति सिंह ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह उनसे मिलना नहीं चाहते हैं। जब मुलाकात हुई तो भी ज्योति ने आरोप लगाए कि पवन सिंह हाेटल में एक लड़की को लेकर गए। बताते चलें कि पवन सिंह और ज्योति के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

GNSU Admission Open 2026

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन सिंह ने बताया कि ज्योति के पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को विधायक बना दिया जाए। जो कि पवन सिंह के बस की बात नहीं है। वह कहते हैं, ‘विधायकी के लिए इतनी गिर सकती हैं ये उम्मीद नहीं थी।’ पवन सिंह ने यह भी बताया कि उनका तलाक का केस चल रहा है। साथ ही भोजपुरी एक्टर ने बताया कि ज्योति ने मेंटेंस का केस भी डाला है।  


GNSU Admission Open 2026