Home बिहार विपक्षी गठबंधन पर पवन खेड़ा का बयान, तेजस्वी यादव के नाम पर...

विपक्षी गठबंधन पर पवन खेड़ा का बयान, तेजस्वी यादव के नाम पर दिया जवाब

452
0
Pawan Khera's statement on the opposition alliance, responding in the name of Tejashwi Yadav

पटना: बिहार चुनाव में इंडिया गठबंधन ने मुख्यमंत्री फेस पर अब तक औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। आज बिहार में आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है। बैठक में के दौरान जो सबसे ज्यादा सवाल निकाल कर सामने आए उनमें से एक सवाल इंडिया गठबंधन में सीएम फेस को भी लेकर रहा। इन सब के बीच सदाकत आश्रम में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन में सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर किसी औपचारिक घोषणा की ज़रूरत नहीं है।

खेड़ा ने कहा कि हम मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। चेहरें सबके सामने हैं। सबको सब कुछ मालूम है। आप ऐसा सवाल पूछ रहे हैं, जिसका जवाब पहले से ही सब जानते हैं। जब उनसे पूछा गया कि 2020 की तरह कांग्रेस इस बार तेजस्वी यादव को खुले तौर पर सीएम उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित कर रही, तो उन्होंने काव्यात्मक अंदाज में कहा कि जब सूरज आसमान में चमक रहा हो, तो उसे घोषित करने की ज़रूरत नहीं होती। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जैसे एनडीए नेताओं के उस बयान पर भी खेड़ा ने पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक कांग्रेस की ताकत दिखाने की कवायद है। इस पर खेड़ा ने कहा कि भाइयों के बीच ताकत दिखाने की ज़रूरत नहीं होती।

GNSU Admission Open 2026

इंडिया गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें वामदलों और वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) जैसे सहयोगी भी शामिल हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी विवरण बहुत जल्द साझा किए जाएंगे। पवन खेड़ा ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक बिहार में हुई है। और पहली बार ही वोट की चोरी भी हुई है। भाजपा सत्ता में इसलिए आश्वस्त रहती है क्योंकि वह वोट की चोरी करती है। यही अहंकार बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर लापरवाही का कारण है। खेड़ा ने यह भी स्पष्ट किया कि सीडब्ल्यूसी की बैठक को केवल बिहार चुनावों के नजरिये से न देखा जाए। यह बैठक हमारे लोकतंत्र की बुनियाद को लेकर है।


GNSU Admission Open 2026