Home बिहार पटना जू में जल्द होगी आसमानी सैर, ट्री-टॉप वॉक-वे से घर बैठे...

पटना जू में जल्द होगी आसमानी सैर, ट्री-टॉप वॉक-वे से घर बैठे बुक होंगे टिकट

166
0
Patna Zoo will soon have aerial tours; tickets can be booked from home via the tree-top walkway.

पटना: बिहार की राजधानी स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब जल्द ही नए रंग-रूप में नजर आएगा। अब यहाँ आने वाले पर्यटक न केवल जमीन पर वन्यजीवों को देख सकेंगे, बल्कि ट्री-टॉप वॉक-वे के जरिए पेड़ों की ऊंचाइयों से जंगल का दीदार भी करेंगे। इस बात की जानकारी वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने दी है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने बताया कि जू प्रशासन अब डिजिटल इंडिया की राह पर है।

अगले 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन टिकट सेवा शुरू कर दी जाएगी। इससे फायदा यह होगा कि पर्यटक घर बैठे मोबाइल से टिकट बुक कर सकेंगे। साथ ही ऑफलाइन काउंटर भी पहले की तरह खुले रहेंगे ताकि किसी को असुविधा न हो।आनंद किशोर ने बताया कि दोनों प्रवेश द्वारों का सौंदर्याकरण किया जाएगा। दीवारों पर आकर्षक 3-डी पेंटिंग उकेरी जाएगी। इसके साथ ही मछलीघर का नवीनीकरण होगा और मेडिसिनल गार्डन को नए सिरे से सजाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए जू परिसर में 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन सीसीटीवी कैमरों को नियंत्रित करने के लिए एक हाई-टेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनेगा, जहाँ से पूरे जू की हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।

GNSU Admission Open 2026

इसको लेकर जू का अपना फ्री मोबाइल एप लॉन्च होगा, जो जानवरों और औषधीय पौधों की डिजिटल जानकारी प्रदान करेगा। जू मित्र कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिससे आम लोगों को चिड़ियाघर से जोड़ने की पहल की जा सकेगी। पर्यटकों की जानकारी बढ़ाने के लिए फरवरी से गाइड की सेवा शुरू होगी, जो बहुत ही कम दरों पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, जू परिसर में एक शानदार सोविनियर शॉप और नर्सरी भी खुलेगी, जहां से वन्यजीवों वाली टी-शर्ट, मग, खिलौने और किताबें खरीदी जा सकेंगी। नर्सरी शॉप से पर्यटक किफायती दरों पर पौधे घर ले जा सकेंगे। वहीं जू परिसर में नए फूड कियोस्क और बैठने के लिए शेड्स बनाए जाएंगे।

GNSU Admission Open 2026